जुलाई 29, 2025 2:07 अपराह्न

printer

झारखंड में मानसून सक्रिय, रांची सहित 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज रांची सहित 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जन, वज्रपात और हवाओं का भी खतरा बताया गया है।

 

जिन जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया हैं, उनमें रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग और कोडरमा शामिल हैं।