हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में कल विभागों का बंटवारा नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक कई विभागों पर कांग्रेस की दावेदारी के कारण मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा टाल दिया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित एक पत्र वायरल हुआ है, जिसमें वित्त एवं खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य और संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, सहकारिता और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग कांग्रेस के मंत्रियों को देने का अनुरोध किया है। चर्चा है कि झामुमो और कांग्रेस के बीच कई विभागों का अदला-बदली की जा सकती है। विभाग बंटवारे को लेकर आज अंतिम फैसला हो सकता है।
Site Admin | दिसम्बर 6, 2024 11:04 पूर्वाह्न
झारखंड में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा आज