झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन जल्द कर लिया जायेगा। भाजपा संसदीय बोर्ड ने इसके लिए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों केन्द्रीय पर्यवेक्षक आज रांची पहुंचेंगे और नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Site Admin | मार्च 6, 2025 11:06 पूर्वाह्न
झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन जल्द
