झारखंड में बचे दो चरणों के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। आज बोकारो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन के करीब एक बजे बोकारो में उनकी जनसभा होगी। वहीं जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रांची और गोड्डा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा करेंगी।
इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को साहिबगंज लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार करने लिट्टिपाड़ा आएंगे। उनका दुमका लोकसभा में भी आने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
Site Admin | मई 21, 2024 7:10 अपराह्न
झारखंड में बचे दो चरणों के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज