मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 4, 2024 3:15 अपराह्न

printer

झारखंड में फिलहाल गर्मी से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है

झारखंड में फिलहाल गर्मी से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में सात जून तक हीट वेव का असर रहेगा। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। बताया गया है कि आज गढ़वा, पलामू और चतरा में गर्मी बढ़ेगी और हीट वेव का ज्यादा असर रहेगा। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र ने कल रांची, रामगढ़, कोडरमा और हजारीबाग जिले में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।