मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 25, 2024 4:21 अपराह्न

printer

झारखंड में पिछले एक वर्ष में विमान यात्रियों की संख्या में 2 लाख 64 हजार का इजाफा हुआ

झारखंड में पिछले एक वर्ष में विमान यात्रियों की संख्या में दो लाख चौसठ हजार का इजाफा हुआ है। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा पूछे गए सवाल पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में झारखंड से होकर आने वाले विमान यात्रियों की संख्या चौबीस लाख उनासी हजार थी, जो 2023-24 में बढ़कर सताईस लाख तैंतालीस हजार हो गई है। श्री मोहोल ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत झारखंड में देवघर-कोलकाता, देवघर-पटना, देवघर-रांची और जमशेदपुर-कोलकाता के बीच विमान सेवाओं का संचालन हो रहा है।