मई 16, 2024 8:03 अपराह्न

printer

झारखंड में पांचवें और छठे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज

झारखंड में पांचवें और छठे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। स्टार प्रचारक एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसको लेकर चुनाव वाले जिलों में जनसभाएं की जा रही हैं। झारखंड में पांचवें चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट पर 20 मई को चुनाव होना है। इसके अलावा छठे चरण में आगामी 25 को गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और रांची में मतदान कराए जाएंगे। वहीं सातवें चरण के उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने का कल 17 मई को अंतिम दिन है।