पुलिस महानिदेशक ने झारखंड में नशीले पदार्थों के उत्पादन और उसके कारोबार पर रोक लगाने के लिए कल बैठक की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह और सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता ने जोनल आईजी, डीआईजी और जिलों के एसपी के साथ बातचीत की।
डीजीपी ने सभी जिलों से पिछले पांच सालों में दर्ज मामले और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। वहीं, संबंधित जिलों में सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया। हॉट स्पॉट का चयन कर ड्रग्स तस्करों और पैडलर्स की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का भी निर्देश दिया है।
डीजीपी ने वैसे खेत जिसमें अफीम, गांजा एवं अन्य मादक पदाथों की खेती होती है, उसे चिन्हित कर खेती करने वाले और जमीन के मालिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।