राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में तीन दिवसीय राजकीय प्रकृति पर्व सरहूल धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सरहूल की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।
इधर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को सरहूल की बधाई दी है। उन्होंने राज्य की खुशहाली की कामना की है।
इससे पहले सरहूल की पूर्व संध्या पर पारंपरिक तरीके से पूजा अनुष्ठान किया गया। कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और मंत्री चमरा लिंडा ने संबोधित किया।