अक्टूबर 31, 2024 2:11 अपराह्न

printer

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी का कल आखिरी दिन

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी का कल आखिरी दिन है। इस चरण के लिए छह सौ चौंतीस उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को अड़तीस निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा, जबकि पहले चरण के लिए 13 नवंबर को तैंतालीस निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। इन बढ़े प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग के पास पर्याप्त इवीएम हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। वहीं दूसरे चरण के लिए स्क्रूटनी की गयी। कुछ जिलों में प्रत्याशियों को  सूचना देने के लिए कल दिन के 11 बजे बुलाया गया है। उसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि नामांकन किये कितने प्रत्याशियों के नामांकन दुरुस्त मिले हैं।