अप्रैल 2, 2025 10:50 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा आज से

झारखंड में जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा आज से विभिन्न जिलों में शुरू हो रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। परीक्षा नौ अप्रैल तक आयोजित होगी।