दिसम्बर 23, 2024 11:53 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में जल्द ही क्षेत्रीय भाषाओं के दस हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी

राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि जल्द ही क्षेत्रीय भाषाओं के दस हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। श्री सोरेन ने धालभूमगढ़ के नरसिंघगढ़ भाटीशोल मैदान में कल आयोजित संताली भाषा दिवस के आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा को मजबूत करना बेहद जरूरी है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी विभागों और थानों में अनुवादक की भी नियुक्ति करेगी ताकि आम लोग अपनी भाषा में शिकायत और आवेदन कर सकेंगे। इधर, जामताड़ा और दुमका जिले में भी संथाली भाषा सह संथाल परगना स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्थानीय लोगों से अपनी संस्कृति बचाए रखने की अपील की।