झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि जदयू और आजसू पार्टी के साथ गठबंधन कर भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रांची में पत्रकारों से बातचीत में श्री सरमा ने कहा कि दोनों सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर के बाद सीट शेयरिंग के फार्मूले की घोषणा कर दी जायेगी।
Site Admin | सितम्बर 28, 2024 3:29 अपराह्न
झारखंड में जदयू और आजसू पार्टी के साथ गठबंधन कर भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी: हिमंता बिस्वा सरमा