झारखंड में चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जायेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज झारखंड आयेंगे और सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी रैली करेंगे। इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को झारखंड आयेंगे। श्री शाह छतरपुर, हजारीबाग और पोटका में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही जमशेदपुर में उनका रोड शो भी होगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रचार के सिलसिले में दूसरी बार दस नवंबर को चुनावी दौरे पर झारखंड आयेंगे। वे गुमला और बोकारो में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रांची में उनका रोड शो भी होगा।