झारखंड में चार और पांच फरवरी को बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ तथा उत्तरी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरडीह, गोडडा , जामताडा, पाकुड़, तथा साहेबगंज में आंशिक बादल छाए रहेंगे। फिलहाल तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
हालांकि लोगों को अभी शाम सुबह में ठंड का एहसास होगा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में फिलहाल हल्की ठंड रहेगी। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि अगले दो दिन कई जिलों में आंशिक बदल छाये रहेंगे, जिसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।