अक्टूबर 22, 2025 10:19 अपराह्न

printer

झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी

 

झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज पूरी हो गई। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 17 में से 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से खारिज कर दिए गए। 24 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।