झारखंड में गणेश चतुर्थी का उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रांची समेत राज्यभर में घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गयी है। जमशेदपुर में मनिफिट जागृति क्लब के गणेश उत्सव पूजा पंडाल का उद्घाटन रांची के विधायक सीपी सिंह और पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से किया।
उधर, पाकुड़ जिले में भी गणेश चतुर्थी को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।