झारखंड में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हुई हार और जीत की विस्तृत समीक्षा 12 जून को करेगी। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि पार्टी को झारखंड में आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुए। राज्य में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में हुई हार-जीत की पूरी समीक्षा आवश्यक है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार 12 जून को संगम गार्डन मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक बुलाई गई है। समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
Site Admin | जून 10, 2024 7:37 अपराह्न
झारखंड में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हुई हार और जीत की विस्तृत समीक्षा 12 जून को करेगी
