मार्च 14, 2026 2:31 अपराह्न

printer

झारखंड में कल तक लू चलेगी, पूर्वोत्तर राज्यों में वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में कल तक लू चलेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 15 मार्च तक तेज वर्षा की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कल तक ओलावृष्टि के साथ-साथ वर्षा हो सकती है। ओडिशा, विदर्भ, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिन बिजली चमकने और वर्षा होने का अनुमान है।