सितम्बर 14, 2024 9:57 अपराह्न

printer

झारखंड में करम त्योहार धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

झारखंड में  करम त्योहार धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्‍योहार भादों मास की एकादशी को मनाया जाता है। फसलों का यह त्‍योहार झारखंड के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह त्‍योहार अच्छी फसल और स्वास्थ्य के लिए भी मनाया जाता है।