झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश का असर राज्य में भी दिखायी देगा। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और शाम में ठंड का एहसास होगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज सूर्यास्त पांच बजकर तिरपन मिनट पर होगा।
Site Admin | मार्च 4, 2025 11:01 पूर्वाह्न
झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना