फ़रवरी 15, 2025 9:49 अपराह्न

printer

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग रांची ने जानकारी दी कि उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से अगले चौबीस घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

 

सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग ने 17 से 19 फरवरी तक आंशिक बादल और 20-21 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है।