मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2023 3:30 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi

printer

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। इसका असर राजधानी रांची सहित कई इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार कोल्हान और पलामू प्रमंडल में अच्छी बारिश हुई है। आज भी राज्यभर में बारिश होने की संभावना है। इसका असर 3 -4 दिनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून का एक टर्फ राज्य के पूर्वी हिस्से से गोरखपुर, पटना, हजारीबाग होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। अगले 24 घंटे में 1 निम्न दबाव बन सकता है। इसके असर से मॉनसून थोड़ा और तेज हो सकता है। राज्य में अभी तक 524 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य से 37 फीसदी कम है। इधर लगातार हो रही बारिश से रांची का पारा 6 डिग्री गिरा है।