मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2024 6:53 अपराह्न

printer

झारखंड में इस वर्ष जून महीने में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान

झारखंड में इस वर्ष जून महीने में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू प्रमंडल में जून महीने में लू चल सकती है। वहीं तापमान में भी उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आए तूफान रेमल का आंशिक असर भी झारखंड में देखा गया। इसकी वजह से संताल और कोल्हान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। राजधानी रांची में कल तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है। आज चतरा लातेहार गढ़वा और पलामू को छोड़ कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला