जून 2, 2024 8:21 अपराह्न

printer

झारखंड में इस बार सभी चरणों को मिलाकर 66.19 प्रतिशन मतदान हुआ

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया है कि झारखंड में इस बार सभी चरणों को मिलाकर 66.19 प्रतिशन मतदान हुआ है। रांची में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के तहत राजमहल लोकसभा सीट के लिए 70.78 प्रतिशत, दुमका लोकसभा सीट के लिए 73.87 और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। श्री कुमार ने बताया कि चार जून को मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 8 से मतगणना शुरू होगी, जिसके शुरुआती आधे घंटे में पोस्टल बैलट की गणना की जाएगी। काउंटिंग को लेकर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला