झारखंड में आज से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटे के दौरान तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग की ओर से रांची और आसपास के क्षेत्रों के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राज्य के पलामू क्षेत्र में लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाये रहने से कई जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है।