झारखंड में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल बोकारो, रांची, गुुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। 14 सितंबर को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश होने की संभावना है। वहीं 15 सितंबर को संताल और कोल्हान को छोड़ पूरे राज्य में भारी बारिश का अनुमान है।
News On AIR | सितम्बर 12, 2023 4:13 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi | झारखंड में आज से फिर मानसून सक्र
झारखंड में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
