अक्टूबर 23, 2024 11:36 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में आज से दिख सकता है चक्रवात डाना का असर

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज से चक्रवात डाना का असर दिख सकता है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ओडिशा में आने वाले इस चक्रवात के कारण रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के कई हिस्सों में आज से 25 अक्टूबर तक तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है जिसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की भी आशंका है। श्री आनंद ने बताया कि हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। तूफान के कारण रेलवे ने नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी वाया मूरीहटिया-पुरी तपस्विनीभुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों को आज से परसों तक के लिए रद्द कर दिया है।