जनवरी 8, 2025 10:26 अपराह्न

printer

झारखंड में अभी ठण्ड से निजात मिलने के आसार नहीं

झारखंड में अभी ठण्ड से निजात मिलने के आसार नहीं है। अगले  24 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आएगी। मौसम केंद्र रांची ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ तैयार होने के कारण झारखंड में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीँ राजधानी रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ में अगले चार दिनों तक सुबह में कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला