सितम्बर 28, 2024 10:58 पूर्वाह्न

printer

झारखंड में अब 25 लाख लोगों को दिया जाएगा मुफ्त राशन

राज्य में अब 25 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में पहले 20 लाख लोग शामिल थे लेकिन अब सरकार ने 25 लाख लोगों को इस योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि पीडीएस डीलरों का कमिशन बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला