जून 6, 2024 3:00 अपराह्न

printer

झारखंड में अगले एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है

झारखंड में अगले एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने कल से तीन दिनों तक राजधानी और आसपास के जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों का तापमान बयालिस डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है। अभी राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। सबसे अधिक गर्मी पलामू और गढ़वा जिले में पड़ रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला