मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया अगले तीन दिनों तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने पांच सितंबर तक सभी केन्द्रों पर होने वाली भर्ती की शारीरिक परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए भर्ती नियमावली की समीक्षा करने और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिये हैं।
Site Admin | सितम्बर 3, 2024 10:50 पूर्वाह्न
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया अगले तीन दिनों तक के लिए स्थगित करने का दिया निर्देश
