आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक और जमुआ से वर्तमान विधायक केदार हाजरा आज झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी।
मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि केदार हाजरा और उमाकांत रजक के आने से पार्टी को और अधिक सांगठनिक मजबूती मिलेगी।