अक्टूबर 20, 2024 3:20 अपराह्न

printer

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय अलग-अलग रखने पर आपत्ति जतायी

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय अलग-अलग रखने पर आपत्ति जतायी है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटा कम समय मिलने के कारण मतदान प्रतिशत प्रभावित होगा।

 

उन्होंने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इसमें संशोधन की मांग की है।