झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। नामांकन की प्रकिया शुरू हो गयी है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को मुख्य प्रचारक बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन के अलावा नलिन सोरेन, प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो सहित अन्य को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई है।
Site Admin | अप्रैल 28, 2024 3:01 अपराह्न
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
