झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। अपने संबोधन में सदन के सदस्यों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन सपनों को लेकर झारखंड आंदोलन की लंबी लड़ाई चली और झारखंड निर्माण हुआ उसे पूरा करने के लिए पक्ष और विपक्ष का सहयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि इस चुनाव के दौरान राज्य की जनता ने जो निर्णय सुनाया है, उस निर्णय का सम्मान करें। इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों को थोड़ा अधिक अवसर दें, साथ ही नवनिर्वाचित सदस्यों को भी सदन में अवसर प्रदान करें।
Site Admin | दिसम्बर 11, 2024 12:57 अपराह्न
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए