झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रवींद्र नाथ महतो आज सर्वसम्मति से दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रवींद्र नाथ महतो को उनके निर्वाचन पर बधाई दी और विश्वास जताया कि वे सदन की परंपरा को कायम रखते हुए निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करेंगे।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कल विधानसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद सदन में चालू वित्त वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।