मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 28, 2024 9:09 अपराह्न

printer

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में श्री सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-मार्क्‍सवादी लेनिनवादी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए। विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।