झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर रॉयल्टी बकाया और रांची में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के श्रेय को लेकर निशाना साधा है। आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रॉयल्टी के 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये के बकाये से इनकार किया है, जबकि केंद्रीय कोयला मंत्री ने इसे स्वीकार किया। भट्टाचार्य ने सीसीएल द्वारा बनाए जा रहे अस्पताल का श्रेय केंद्रीय सरकार को देने पर विरोध जताया।
Site Admin | जनवरी 10, 2025 9:40 अपराह्न
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा
