नवम्बर 25, 2024 1:10 अपराह्न

printer

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

प्रदेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें राज्य में नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल से भेंट के बाद श्री सोरेन ने बताया कि शपथ-ग्रहण इस महीने की 28 तारीख को होगा।

 

इससे पहले, हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन का नेता चुना गया। रांची में नवनिर्वाचित विधायकों की हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इधर मंत्रियों के चयन को लेकर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के बीच विचार – विमर्श तेज हो गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला