सितम्बर 21, 2024 11:22 पूर्वाह्न

printer

झारखंड: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोला सत्तारुढ़ दल पर हमला, कहा- भ्रष्ट है हेमंत सोरेन सरकार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा। भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने के बाद वे साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि घुसपैठ की समस्या का समाधान केवल भाजपा ही कर सकती है। श्री शाह ने जोर देकर कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, जिसे उखाड़ फेंकना भाजपा की प्राथमिकता है।