झारखंड के बोकारो जिले में नवाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत बांसी गांव के पास जंगल में झारखंड पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं, जबकि दो नक्सली मारे गए हैं।
वहीं, अन्य घटना में झारखंड के लातेहार जिले में सेमरखाड़ गांव के पास पुलिस बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोहरदगा जिले की सीमा पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।