झारखंड प्रशासनिक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत वे आज काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं। संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम ने कहा कि वे लोग कल तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने सरकार पर राज्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
Site Admin | सितम्बर 12, 2024 5:06 अपराह्न
झारखंड प्रशासनिक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन की घोषणा की
