मई 19, 2024 8:28 पूर्वाह्न

printer

झारखंड: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के विद्युत वरण महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन वाले आई.एन.डी.आई. गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती से है जो बहरागोड़ा के मौजूदा विधायक हैं। श्री महतो जमशेदपुर संसदीय सीट से मौजूदा सांसद हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। पांचवें चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग की लोकसभा सीट तथा गाण्डी विधानसभा सीट के उप-चुनाव के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। इन सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार मैदान में हैं।