दिसम्बर 3, 2024 1:31 अपराह्न

printer

झारखंड: प्रदेश भाजपा नेताओं की दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ होगी बैठक

प्रदेश भाजपा नेताओं की दिल्ली में आज केंद्रीय नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर रांची में हुई दो दिवसीय समीक्षा बैठक के निष्कर्षों पर चर्चा होगी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र राय ने कहा कि पार्टी आगे भी व्यापक दृष्टिकोण के साथ काम करती रहेगी।