अक्टूबर 11, 2024 12:53 अपराह्न

printer

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने का सभी जिलों को दिया निर्देश

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश सभी जिलों दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक- अभियान संजय आनंद लाटकर ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को मूर्ति विसर्जन तक सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है।