मार्च 22, 2026 10:25 अपराह्न

printer

झारखंड पुलिस ने हजारीबाग के उरीमारी क्षेत्र में प्रतिबंधित टीएसपीसी के 8 नक्सली गिरफ्तार किए

झारखंड के हजारीबाग पुलिस ने उरीमारी ओपीडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो राइफलें, एक देसी पिस्तौल, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन भी ज़ब्त किए। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी जोनल कमांडर भीखन गंजू और सब-जोनल कमांडर दिनेश जी के संपर्क में थे। वह जबरन वसूली, आतंकी गतिविधियों और रामगढ़ जिले के पतरातु क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे।