झारखंड पुलिस के 12 पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मेधावी सेवा मेडल, से सम्मानित किया जाएगा। इन में महानिरीक्षक डॉक्टर माइकल राज और अन्नेपु विजयलक्ष्मी, उप पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सहित दो हवलदार, चार सहायक पुलिस उपनिरीक्षक, दो सिपाही और एक निरीक्षक शामिल हैं। गृह मंत्रालय की इस घोषणा के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी पदक प्राप्त करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दी है।