जून 11, 2025 12:49 अपराह्न

printer

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फरार माओवादियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर जब्त करने के निर्देश दिये

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डा. माइकल राज एस ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फरार माओवादियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर जब्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। राज्य में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की रांची में समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षकों के साथ नक्सली परिदृश्य के संबंध में व्यापक चर्चा की। आईजी अभियान ने नक्सलियों के लिए राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी पुनर्वास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला