मार्च 1, 2026 3:45 अपराह्न

printer

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट घायल

झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह विस्‍फोट नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अतिरिक्त बल की तैनाती भी की गई है।